Broadcast Permission : इंदौर में मतगणना के CCTV पर सीधे प्रसारण की अनुमति

कांग्रेस ने आज घोषित धरना निरस्त किया

1081

Broadcast Permission : इंदौर में मतगणना के CCTV पर सीधे प्रसारण की अनुमति

Indore : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इंदौर में इंदौर नगर निगम के चुनाव के लिए हुए चुनाव की मतगणना के दौरान EVM मशीनों की CCTV के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण करने की अनुमति दे दी गई। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं इंदौर के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कल मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम पर इस मांग को प्रमुखता के साथ उठाया था। राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा CCTVपर प्रसारण की अनुमति नहीं दिए जाने का कांग्रेस ने विरोध करते हुए आज शनिवार को मतगणना स्थल पर धरना देने का ऐलान किया गया था। इसके बाद अब राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रसारण कीअनुमति दे दी गई है। इसके लिए कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन कार्यालय तथा इंदौर के जिला प्रशासन के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। साथ ही आज होने वाला कांग्रेस का धरना भी निरस्त कर दिया।

शहर कांग्रेस की तरफ से जारी सूचना के अनुसार राज्य निर्वाचन कार्यालय के द्वारा EVM मशीन का CCTV कैमरे के माध्यम से सीधा प्रसारण किए जाने की अनुमति दिए जाने के कारण शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शनिवार प्रातः 11 बजे से नेहरू स्टेडियम पर प्रस्तावित धरना निरस्त कर दिया गया है।