Mayoral Elections In MP: दो नगर निगम में कांग्रेस, दो में भाजपा, एक में निर्दलीय प्रत्याशी आगे

रीवा में कांग्रेस प्रत्याशी निर्णायक बढ़त की ओर

829
नगरीय-पंचायत चुनावों में एक बार फिर पंद्रह साल बनाम पंद्रह माह ...

भोपाल: मध्य प्रदेश में पांच नगर निगम के चुनाव परिणामों के लिए आज वोटों की गिनती का काम चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा और मुरैना में कांग्रेस, देवास और रतलाम में भाजपा और कटनी में निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा में कांग्रेस ने निर्णायक बढ़त हासिल कर रही है वहां पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा करीब 11000 वोटों से आगे चल रहे हैं। मुरैना में भी कांग्रेस की बढ़त 8000 से ज्यादा हो गई है।

उधर देवास में भाजपा की गीता अग्रवाल की जीत सुनिश्चित हो गई है। वह अपने निकटतम कांग्रेस के प्रत्याशी से कोई 20000 मतों से आगे चल रही है। रतलाम में भी भाजपा प्रत्याशी 6000 मतों से आगे है। कटनी में निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी आगे चल रही है।

नगर निगम के पहले चरण के मतदान में 11 नगर निगमों के नतीजों में 7 में भाजपा, तीन में कांग्रेस और एक में आम आदमी पार्टी के मेयर चुनाव जीते थे।

इस प्रकार नगरी निकाय चुनाव में आज अगर रीवा और मुरैना में कांग्रेस की विजय होती है तो भाजपा पांच नगर निगम में अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाई हैं।

इसे लेकर भाजपा में मंथन शुरू हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने आज वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।