MP News: निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

799

MP News: निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

भोपाल:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2023 की अर्हता तिथि को दृष्टिगत रखते हुये मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 का कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार पुनरीक्षण पूर्व विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जिसके तहत 4 अगस्त 2022 से 24 अक्टूबर 2022 तक मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण, पुनर्व्यवस्था, डीएसई, मल्टीपल प्रविष्टियों, लॉजिकल एरर आदि का निरसन, निर्वाचक नामावली में धुंधली, खराब गुणवत्ता, विनिर्देशन और गैर-मानवीय छवियों को प्रतिस्थापित करके, अच्छी गुणवत्ता वाली तस्वीरों को सुनिश्चित करते हुए छवि गुणवत्ता में सुधार, खण्ड, भागों की पुनर्रचना और मतदान केन्द्रों के खण्ड, भाग की सीमाओं के स्थान के प्रस्तावित पुनर्गठन को अंतिम रूप देना और मतदान केन्द्रों की सूची का अनुमोदन प्राप्त करना तथा इस तरह के गेप को कम करने के लिए उनकी पहचान करना एवं रणनीति बनाकर अंतिम रूप कार्य किया जाएगा।

इसी तरह 25 अक्टूबर से 7 नवंबर 2022 तक प्रारूप 1- 8 की तैयारी, 1 अक्टूबर 2022 के संदर्भ में पूरक और एकीकृत ड्राफ्ट रोल तैयार करने का कार्य किया जाएगा। 9 नवंबर 2022 को एकजाई प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा तथा 9 नवंबर से 8 दिसंबर 2022 तक दावे-आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। 5, 6, 12 एवं 13 नवंबर को विशेष कैंप की तिथि निर्धारित की गई है। तत्पश्चात 26 दिसंबर 2022 तक दावे-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।

3 जनवरी 2023 को नामावली के हेल्थ पैरामीटर को जांचने और प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है साथ ही इसी दिन डाटाबेस को अपडेट करना और परिशिष्टों को मुद्रित करने का कार्य संपन्न किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 को किया जाएगा।