मंदसौर पुलिस ने दो आरोपियों से 200 ग्राम एम डी ड्रग जप्त कर हिरासत में लिया – प्रकरण दर्ज़ कर कार्यवाही जारी 

33

मंदसौर पुलिस ने दो आरोपियों से 200 ग्राम एम डी ड्रग जप्त कर हिरासत में लिया – प्रकरण दर्ज़ कर कार्यवाही जारी 

 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर । रविवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस थाना वायडी नगर व्दारा मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स तस्करो के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुए मन्दसौर के दो शातिर तस्करो अबरार पिता अकरम कुरैशी 26 निवासी मर्दादिन मोहल्ला एवं फैज़ान पिता फिरोज़ खान 21 निवासी बड़ी होली किला रोड दोनों मंदसौर को अवैध मादक पदार्ध एमडी ड्रग्स सहित रंगे हाथो पकडा गया, वायडी नगर पुलिस द्वारा तस्करो के कब्जे से 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स किमती 250000-/ रूपए की एवं एक मोटर सायकल टीवीएस कम्पनी की राईडर कीमती 100000-/ रुपये सहित पकड़ा। आरोपियों से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं।

आरंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध मादक द्रव्य एम डी सिंथेटिक ड्रग मंदसौर के अकरम कुरैशी से लिया गया है इस मामले में निरीक्षक शिवांशु मालवीय ने पूछताछ कर कार्यवाही करने की बात की।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों को 8 / 22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज़ किया गया है ।