Jeevan Dhara Portal Launched in Jhabua : अब 1 क्लिक पर मिलेगा रक्तदाता, 24×7 आपात मदद, सिकल सेल गाइड, मंत्री निर्मला भूरिया ने किया शुभारंभ!

"एक बूंद उम्मीद की" अभियान को मिली डिजिटल ताकत!

69

Jeevan Dhara Portal Launched in Jhabua : अब 1 क्लिक पर मिलेगा रक्तदाता, 24×7 आपात मदद, सिकल सेल गाइड, मंत्री निर्मला भूरिया ने किया शुभारंभ!

झाबुआ से राजेश सोनी की रिपोर्ट!

Jhabua : रक्त की कमी से कोई जान न जाए। इसी सोच के साथ जिला प्रशासन झाबुआ ने “जीवनधारा पोर्टल” लॉन्च कर दिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने “जीवनधारा अभियान- एक बूंद उम्मीद की” के तहत इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। पोर्टल कलेक्टर डॉ. योगेश भरसट के निर्देशन में लोक सेवा प्रबंधक संत कुमार चौबे ने डेवलप किया है।

 

जीवनधारा पोर्टल करेगा क्या-क्या, 4 काम एक जगह!

रक्तदाता रजिस्ट्रेशन- 30 सेकंड में!

`www.jivandhara.online` पर जाओ- नाम, ब्लड ग्रुप, मोबाइल डालो- OTP वेरिफाई करो। बस बन गए रक्तदाता। जरूरत पड़ने पर आपके ब्लड ग्रुप के मरीज तक सीधा कॉल पहुंचेगा।

डायरेक्ट लिंक: https://jivandhara.online/donor/register

 

24×7 इमरजेंसी हेल्प!

रात 2 बजे भी ब्लड चाहिए? पोर्टल पर तुरंत आपके एरिया के वेरिफाइड रक्तदाता की लिस्ट मिल जाएगी। अस्पताल-ब्लड बैंक भी इसी से संपर्क कर सकेंगे।

 

स्वयंसेवक बनो, बिना खून दिए भी मदद करो!

जो रक्तदान नहीं कर सकते वो स्वयंसेवक रजिस्टर करें। काम: ब्लड डोनेशन कैंप लगवाना, लोगों को जागरूक करना, रक्तदाता और मरीज में समन्वय करना।

 

सिकल सेल जागरूकता सेंटर!

झाबुआ में 1800+ सिकल सेल मरीज हैं। पोर्टल पर बीमारी की जानकारी, बचाव और रक्तदान का महत्व सब हिंदी में मिलेगा। जनजातीय इलाकों के लिए खास गाइड।

 

क्यों जरूरी है ये पोर्टल?

सभी ब्लड ग्रुप के दाताओं की वेरिफाइड लिस्ट एक जगह। इमरजेंसी में फोन घुमाने की जरूरत नहीं, ब्लड डोनेशन कैंप का प्लान, प्रचार और वॉलंटियर मैनेजमेंट अब ऑनलाइन, एक यूनिट रक्त से 3 मरीजों को जीवनदान मिलता है।

IMG 20260614 WA0145 scaled

जिला प्रशासन की अपील!

कलेक्टर डॉ. भरसट ने कहा- “सिकल सेल मरीजों, गर्भवती महिलाओं और हादसे के शिकार लोगों को समय पर खून मिले, इसके लिए हर स्वस्थ नागरिक जीवनधारा से जुड़े।”

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का संदेश: “एक रक्तदान- तीन जिंदगियों को जीवनदान”। आप भी इस मुहिम का हिस्सा बनें और जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।

कैसे जुड़ें!

1. रक्तदाता बनने: https://jivandhara.online/donor/register

2. पूरी जानकारी: http://www.jivandhara.online