चिराग तले अंधेरा, कलेक्ट्रेट में फहरा रहा फटा तिरंगा, तिरंगा अभियान को ठेंगा दिखाता जिला मुख्यालय का नजारा

945

चिराग तले अंधेरा, कलेक्ट्रेट में फहरा रहा फटा तिरंगा, तिरंगा अभियान को ठेंगा दिखाता जिला मुख्यालय का नजारा

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

“छेद रूमाल में हो जाये तो पल भर में बदल देते हैं लोग, ये हाल तिरंगे का उन्हें ख़याल नहीं रहता”

(उक्त पंक्ति मेरी स्वयं की लिखी हुईं हैं कोई कॉपी राइट नहीं है)

छतरपुर: जिला मुख्यालय में चिराग तले अंधेरा का मामला सामने आया है, जहां छतरपुर कलेक्ट्रेट परिसर में रोजाना फटा हुआ तिरंगा फहराया जाता है। ऐसा नहीं इस बाबत जिमेदारों को जानकारी नहीं है, जानकारी के बावजूद इस तरह की लापरवाहियां और गुस्ताखियां कई महीनों से अनवरत जारी हैं।

जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिले मुख्यालय कलेक्ट्रेट की भव्य इमारत में यहां तिरंगा रोजाना फहराया और उतारा जाता है इसके लिये बाकायदा एक व्यक्ति की ड्यूटी लगाई गई है। बाबजूद इसके इस बात पर ध्यान नहीं दिया जा रहा कि आख़िर फटा तिरंगा क्यों फहराया जा रहा है।

लापरवाही की इन तस्वीरों (फटे तिरंगे के फहराने और हवा लहराने को) अपने कैमरे में कैद कर लिया और जिला प्रशासन के जिम्मेदारों से बात करनी चाही तो सब नदारद मिले। उस वक्त कलेक्ट्रेट में ड्यूटी पर मौजूद व्यक्ति ने कलेक्ट्रेट के जिम्मेदार और नजारत शाखा के बड़े बाबू को कॉल करके मामले (फटे हुए तिरंगे के फहराने) से अवगत कराया तो उन्होंने अब से नया तिरंगा फहराने की बात कही।

●यह कैसा तिरंगा अभियान..

लोगों की माने तो यह कैसा तिरंगा अभियान है जहां आम जन सहित गांव-गांव, घर-घर तिरंगा लगाए जाने की बात कही जा रही है तो वहीं दूसरी ओर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में ही फटा तिरंगा फहराया जा रहा है। जहां अब यह वाकया जिला प्रशासन, शासन, और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करता है।

●ADM ने कही कार्यवाही की बात..

तिरंगा मामले में जब ADM प्रताप सिंह चौहान से बात कही तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।