Love Jihad : लड़की को फंसाया फिर दुष्कर्म कर धर्म बदलने का दबाव

हिन्दूवादी पहुंचे तो होटल की खिड़की से भागा, पर पकड़ाया

474
love jihad

Indore : पुलिस ने लव जिहाद का मामला दर्ज किया। एक युवक ने एक लड़की को सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार के जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म कर उस पर धर्म बदलने का दबाव डाला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक युवक ने कॉलेज की छात्रा को झूठे प्यार के जाल में फंसाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। हिंदूवादियों के घेराबंदी करने पर आरोपी होटल की खिड़की से कूदकर भाग गया। हिंदूवादियों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने दुष्कर्म और धर्मांतरण का आरोप लगाया है। मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक खजराना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा की अयाज पिता नौशाद खान निवासी तंजीम नगर खजराना से करीब एक साल पूर्व फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। अयाज ने छात्रा से मोबाइल नंबर ले लिए और रेस्त्रां व कॉफ़ी हाउस पर मिलने लगा। उसने शादी के लिए भी कहा, लेकिन छात्रा ने अलग समुदाय से होने का बोलकर मना कर दिया। उसने शनिवार को छात्रा को मिलने के बहाने रिंग रोड क्षेत्र में बुलाया और कोजी होटल ले गया। उसने छात्रा से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए।

थोड़ी देर बाद हिंदूवादियों ने होटल घेरा तो अयाज खिड़की तोड़कर कूद गया। लोगों ने पुलिस बुलाई और पीछा करके पकड़ लिया। पुलिस ने छात्रा के बयान लिए तो उसने बताया कि वह मुस्लिम धर्म अपनाने का बोल रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।