BJP MLA Arrested : धार्मिक टिप्पणी को लेकर BJP विधायक टी राजा गिरफ्तार

राजा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके विवादित बात कही   

804

BJP MLA Arrested : धार्मिक टिप्पणी को लेकर BJP विधायक टी राजा गिरफ्तार

Hyderabad : पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले तेलंगाना से BJP MLA टी राजा को हैदराबाद सिटी टास्क फोर्स और शाहीन यथगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। MLA टी राजा के द्वारा दिए विवादित बयान के बाद मामला गरमा गया है। हैदराबाद में उनके इस बयान के खिलाफ कल शाम से ही प्रदर्शन जारी है। टी राजा पर आरोप है कि उन्होंने पैगम्बर को लेकर विवादित बयान दिया था। उन पर यह आरोप है कि स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के खिलाफ जारी अपने बयान में पैगंबर के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है।

राजा के खिलाफ FIR दर्ज

हैदराबाद दक्षिण क्षेत्र के DCP पी साई चैतन्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए MLA राजा सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। राजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन हुआ था।

मुनव्वर फारूकी के शो पर हंगामा

BJP विधायक टी राजा के विवादित बयान पर गुस्साए लोगों ने हैदराबाद के दबीरपुरा भवानी नगर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में AIMIM के नेता भी शामिल थे। हैदराबाद के कई इलाकों में लोगों ने टी राजा के खिलाफ प्रदर्शन किया। बीजेपी MLA टी राजा सिंह अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। टी राजा सिंह तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक हैं। स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने हैदराबाद में एक शो किया था, लेकिन टी राजा ने शो होने से पहले ही बोल दिया था कि वो हैदराबाद में उनका शो नहीं होने देंगे!

सोशल मीडिया पर वीडियो 

वहीं राजा सिंह ने शो होने से पहले ही कह दिया था कि अगर तेलंगाना सरकार और हैदराबाद पुलिस मुनव्वर फारूकी का शो होने की इजाजत देगी तो वो विवादित टिप्पणी करेंगे! राजा सिंह का यह आरोप है कि मुनव्वर फारूकी अपने शो में हिंदू देवी-देवताओं पर कथित विवादित टिप्पणी करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने पैगंबर के खिलाफ विवादित बात कही है। राजा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके विवादित बात कही है। इसके लेकर बीती रात पूरे हैदराबाद शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने प्रदर्शन किए हैं।