Shramdaan : नेताओं और अफसरों को शहर की सफाई में श्रमदान का जिम्मा!

17 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक शहरी विकास मंत्रालय ने टास्क दिया

583

Indore : गोगा नवमी पर सफाई मित्रों का अवकाश रहने पर नेता और अफसर शहर में श्रमदान करते हैं। अब इसी तरह का श्रमदान उन्हें 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक करना होगा। नगर निगम को यह टास्क दिल्ली से मिला है। शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारी इस श्रमदान की लिंक पर आए फीडबैक को संग्रहित करेगी।

टास्क के लिए चार टीमें रहेगी। इन टीमों के मुखिया जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी, बच्चे और अफसर रहेंगे। टीमों के सैकड़ों सदस्य खुद श्रमदान कर शहर के जल स्रोतों तालाब, नालों, नदियों की सफाई करेंगे और अपना फीडबैक दिल्ली तक ऑनलाइन पहुंचाएंगे। ऑनलाइन फीडबैक के लिए उन्हें केंद्र सरकार की गूगल लिंक पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसका कोई शुल्क नहीं रहेगा। जो टीम 15 दिन तक बेहतर काम करेगी, उसे पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा। स्वच्छता अभियान को लगातार मिल रहे संबल का प्रतिफल है कि वर्ष 2022 में अब तक पांच से अधिक देशों व राज्यों के प्रतिनिधि मंडल इंदौर आ चुके हैं।

अब केन्द्र सरकार के आह्वान पर एक बार फिर स्वच्छता पखवाड़ा देशभर में मनाया जाएगा। यह पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। टीम में सदस्यों की संख्या का कोई आंकड़ा नहीं है। टीमों को स्वच्छता पखवाड़े में कैसे और क्या करना है, इसकी जानकारी सरकार की गूगल लिंक पर अपलोड है। इस लिंक पर जाकर चारों टीमों के सदस्य रोजाना किए गए कामों (फीडबैक) का उल्लेख करेगी। शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारी लिंक पर आए फीडबैक को संग्रहित करेगी।