3 Workers Died : मकान की दीवार धंसने से 3 मजदूरों की मौत, एक घायल

500

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : जिले के कुक्षी में कचोरी चौक में निर्माणाधीन मकान के पास की कच्ची दीवार ढहने से वहा कार्य कर रहे तीन मजदूर दीवार के मलबे के नीचे दब गए। कुक्षी SDOP बिलवाल के अनुसार तीनों मजदूरों की मौत हो गई।
एक अन्य मजदूर गंभीर घायल है जिसे बड़वानी रेफर किया गया है। बताया गया कि यह मकान पुरुषोत्तम गवली का निर्माणाधीन मकान था। ठेकेदार सीताराम मड़िया द्वारा काम कराया जा रहा था, तभी अचानक कच्ची दीवार धंसने से वहां कार्यरत मजदूर पर दीवार के नीचे दब गए। मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस पहुंची एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद आसपास भारी भीड़ जमा हो गई
और मजदूरों को निकाला गया।

मृतक मजदूरों के नाम गोविंद पिता कालूसिंह निवासी खेड़ली उम्र 30 वर्ष, रूपसिंह पिता दरियाव सिंह सोलंकी निवासी पलासी उम्र 30 वर्ष और
राकेश पिता नारायण निवासी पलाशी उम्र 30 वर्ष है। जबकि,
घायल छत्तर सिंह पिता भेरु सिंह भिलाला निवासी अमलाल
बताया जा रहा है।