सैलाना नगर परिषद पर फिर काबिज हुई कांग्रेस

निवर्तमान परिषद अध्यक्ष नम्रता सिंह चुनाव हारी निर्दलीय प्रत्याशी पति पत्नी हुए विजय

762

सैलाना नगर परिषद पर फिर काबिज हुई कांग्रेस

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

सैलाना नगर परिषद में हुए चुनाव परिणाम आ चुके हैं।यहां 15 वार्डों के चुनाव में 9 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी ने विजय प्राप्त की तो दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा किया।इस चुनाव में मजेदार बात यह रही कि दो निर्दलीय प्रत्याशी विजय हुए और दोनों पति पत्नी हैं।
भाजपा महज 4 वार्डों में सिमट कर रह गई।यहां की निवर्तमान परिषद अध्यक्ष नम्रता सिंह पार्षद का चुनाव हारी।
सैलाना के नगर परिषद चुनाव में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पंहुचे थे लेकिन उसके बाद भी कांग्रेस के गढ़ में भाजपा सेंध नहीं लगा सकी।

जानिए कौन-कौन से वार्ड से कौन-कौन विजय हुआ

1 मीरा राजेश पाटीदार कांग्रेस
2 सलोनी मांडोत कांग्रेस
3 कुलदीप कुमावत भाजपा
4 चेतन्य शुक्ला कांग्रेस
5 जगदीश पाटीदार कांग्रेस
6 मुकेश पाटीदार पटेल भाजपा
7 राधा पाटीदार कांग्रेस
8 चंदा पारगी भाजपा
9 सुनीता पाठक कांग्रेस
10 कृष्णा चंदेल कांग्रेस
11 पुष्पा राठौर कांग्रेस
12 आशा देवी भाजपा
13 विशाल धबाई निर्दलीय
14 हेमलता विशाल धबाई निर्दलीय
15 मंगलेश कसेरा कांग्रेस।