
पढ़ना जारी रखें
को कॉल किया और घटना की जानकारी दी थी। घटनास्थल इंडियानापोलिस से लगभग 104 किमी उत्तर-पश्चिम में है।
पुलिस ने बताई हत्या के पीछे की वजह
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मनीष के रूममेट ने खुद ही पुलिस को इंफॉर्म किया और घटना की जानकारी दी थी। ऐसे में उस पर संदेह पहले तो नहीं गया लेकिन, जांच के बाद उसकी गतिविधि और बयान संदेह में पाए गए। सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूला। हत्या के पीछे की वजह में कोई ठोस कारण नहीं है। यह अकारण और यूं ही कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों को लगता है कि वारदात के वक्त मनीष जाग रहा था।
इंडियाना में ही पला-बढञा, कई पुरस्कार भी जीते
मनीष छेदा इंडियाना में पले-बढ़े थे और उन्होंने विज्ञान में कई अकादमिक पुरस्कार जीते थे। पर्ड्यू विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, मिच डेनियल ने विश्वविद्यालय समुदाय को लिखे एक पत्र में इस घटना को “दुखद” कहा और आश्वासन दिया कि छात्रों की सुरक्षा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।