BJP’s Mandu Shivir : भाजपा का मांडू में प्रशिक्षण शिविर शुरू, CM ने उद्घाटन किया 

453

BJP’s Mandu Shivir : भाजपा का मांडू में प्रशिक्षण शिविर शुरू, CM ने उद्घाटन किया 

रेवांचल ट्रेन में दो कांग्रेस विधायकों की हरकत पर भाजपा अध्यक्ष गरम हुए

मांडू से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडू में आज से भाजपा का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ। इस शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। पहले दिन आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य नेता भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। इस तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश भर से 250 के लगभग प्रमुख नेता शामिल हुए।     प्रशिक्षण शिविर में  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी  मुरलीधर राव, प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं  नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव  कैलाश विजयवर्गीय, विचारक  महेश शर्मा, गृहमंत्री  डॉ नरोत्तम मिश्रा सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के भाजपा नेता मार्गदर्शन देंगे।

उद्घाटन के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जब भी पार्टी के ऐसे प्रशिक्षण शिविर होते हैं, तो ऐसे स्थान का चयन किया जाता है, जहां अच्छे तरीके से मंथन हो सके। मांडव भी इसके लिए एक एप्रोप्रियेट स्थान है। यह हमारा तीन दिन का प्रदेश का प्रशिक्षण शिविर है। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के और राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण हुए हैं।
मध्यप्रदेश के जो प्रमुख लोग है, सभी लोगों के लिए आज तीन दिन का प्रशिक्षण शिविर है। ये चुनाव के कारण आगे बढ़ा था, अब हम इस शिविर को कर रहे हैं। हमारी पार्टी की कार्य पद्धति वैचारिक है जिसे लेकर कई प्रकार की समसामयिक घटनाओं के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की जरूरत होती है। इन सारे मुद्दों पर यहां प्रशिक्षण देंगे।
बाकी सारी चीजों से दूर रहकर मनोयोग के साथ भारतीय जनता पार्टी की, जो पद्धति है उसी पद्धति के आधार पर ये शिविर किया जा रहा है। ये पार्टी की रूटीन प्रोसेस है। हर बार वर्ष में एक बार हम इस तरह का प्रशिक्षण करते हैं। उन्होंने यह हमारे केन्द्र का प्रशिक्षण है देखिए कोई भी प्रशिक्षण चुनाव तक सीमित नहीं रहता है। चुनाव से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि हम राजनीतिक दल हैं और चुनाव तो हमारा मुख्य हिस्सा है। लेकिन, केवल चुनाव ही नहीं है। प्रधानमंत्री जी कहते है कि राजनीति के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन भी करना चाहिए। सेवा पखवाड़ा पर एक-एक कार्यकर्ता सेवा की भूमिका में आकर जनता के प्रति अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

कांग्रेस का यही चरित्र
भाजपा अध्यक्ष ने रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन में दो कांग्रेस विधायकों द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह ऐसी घटना है, जिसमें किसी को माफ नहीं किया जा सकता। मैं इस घटना की कड़ी आलोचना करता हूं। एक बहन के साथ शराब के नशे में धुत होकर कांग्रेस के विधायकों ने जो किया उसका जवाब कांग्रेस को देना चाहिए। वीडी शर्मा ने कहा कि मैं प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि ‘बेटी हूं तो लड़ सकते हूं’ तो वो बेटी भी उसी तरह आपके दुराचारी विधायकों से ट्रेन के अंदर लड़ी। अब प्रियंका गांधी जवाब दे कि वे इन दोनों के खिलाफ क्या कार्रवाई करना चाहती है। आपके कांग्रेस के विधायकों ने जो घटना की, यह वास्तव में कांग्रेस का चरित्र है। लेकिन, ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा उस बहन को न्याय जरूर मिलेगा।