WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

KBC 14 Winner : KBC में शाश्वत गोयल मां की याद में फूट फुटकर रोए, साढ़े 7 करोड़ का सवाल भी खेले!

मां की ऐसी कहानी सुनाई कि सबकी आंखें नम हो गई!

WhatsApp Image 2022 10 11 At 3.02.21 PM 696x475

KBC 14 Winner : KBC में शाश्वत गोयल मां की याद में फूट फुटकर रोए, साढ़े 7 करोड़ का सवाल भी खेले!

Mumbai : ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 14 वें सीजन को अपना दूसरा करोड़पति मिल गया। ये है शास्वत गोयल जिन्होंने हॉटसीट पर बैठकर सभी सवालों के जवाब दिए और एक करोड़ रुपए अपने नाम किए। अब वे अंतिम पड़ाव पर हैं। वे एक करोड़ जीतने के बाद साढ़े 7 करोड़ के सवाल का जवाब दे पाएंगे या नहीं, यह आज रात के एपिसोड में स्पष्ट होगा।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ में ऐसे पल बहुत कम आते है, जब कोई एक करोड़ के सवाल तक पहुंचता है। साथ ही उसे जीतकर आगे भी बढ़ जाता है। इस सीजन में ऐसा एक बार सितंबर में तो दूसरी बार अब अक्टूबर महीने में हुआ। दिल्ली के शाश्वत गोयल ने हॉटसीट पर बैठकर इस मुकाम को हासिल कर लिया है और बिग बी को खुशी से गदगद कर दिया है।
सोनी टीवी की तरफ से जारी प्रोमो में दिखाया गया कि नई दिल्ली से आए शाश्वत गोयल, जो एक ई कॉमर्स कंपनी के स्ट्रैटजी मैनेजर हैं। उन्होंने एक करोड़ रुपये जीत लिए। इस पड़ाव तक बहुत कम ही लोग इस सीजन में पहुंच पाए हैं। और उसमें ये कंटेस्टेंट शामिल है।
शाश्वत के मुताबिक, जब केबीसी पहली बार 2000 में टीवी पर आया तब से वे परिवार के साथ रात को 9 बजे इसे देखने के लिए बैठते थे। उनकी मां हमेशा कहती थीं कि उनका सपना है कि बेटा एक दिन हॉटसीट पर जाए। लेकिन, कोरोना की दूसरी लहर में उनकी मां का निधन हो गया। तब से लेकर आजतक उनकी लाइफ में लाइफ मुश्किल भरी रही।

WhatsApp Image 2022 10 11 at 3.02.22 PM

मां का सपना पूरा किया
शास्वत ने बताया कि उन्होंने इस जगह आने के लिए 9 साल लगातार ट्राई किया और आज जाकर उन्हें वो जगह मिली लेकिन जिसके लिए वो ये करना चाहते थे। अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। इसके बाद शास्वत उस जगह जाकर फूट-फूटकर रोते हैं, जहां कंटेस्टेंट्स के कम्पैनियन आकर बैठा करते हैं। उन्होंने हालांकि इस दौरान एक लाइन कही कि आपके लिए, यहां की ऑडियन्स के लिए, घर पर बैठे दर्शकों के लिए ये सीट खाली होगी, लेकिन मेरे लिए इस सीट पर जिसको होना चाहिए वह आज भी मौजूद है।

खेला 7.5 करोड़ का सवाल
अब शास्वत 7.5 करोड़ का सवाल भी खेलेंगे। बिग बी ने उनको अंतिम पड़ाव के चौखट पर ला खड़ा कर दिया है। अब वह इसे पार कर पाएंगे या नहीं, यह तो आज रात वाले एपिसोड में ही क्लियर हो पाएगा। हालांकि वह गेम को क्विट नहीं करते हैं और आखिरी सवाल के चार ऑप्शन में से एक को लॉक करने के लिए कहते हैं। पर वह जवाब सही होता है या नही, यह नही बताया गया।