Weather Update: MP में आज से मौसम साफ़, 24 से 27 अक्टूबर के बीच एक बार फिर बारिश की सम्भावना

दक्षिण राज्यों में अगले 7 दिन बारिश के ही होंगे

1062

Weather Update: MP में आज से मौसम साफ़,24 से 27 अक्टूबर के बीच एक बार फिर बारिश की सम्भावना

दक्षिण राज्यों में अगले 7 दिन बारिश के ही होंगे

दिनेश सोलंकी की विशेष रिपोर्ट

ऐसा लगता है कि मध्य प्रदेश में मानसून आज से विदा ले रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज से अब मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। केवल दक्षिण-पूर्व भाग में बादल बने रहेंगे। पश्चिम में शाम को हलके बादल छाएंगे। वहीँ 24 से 27 अक्टूबर के बीच एक बार फिर बारिश की सम्भावना जन्म ले रही है जो पूर्वी दिशा से उठ रहे चक्रवात का नतीजा निकलेंगे।

मौसम आकलन के अनुसार दक्षिण राज्यों में अगले 7 दिन बारिश के ही होंगे। आंध्रा, तेलंगाना, कर्णाटक, तमिलनाडु और केरल में वर्षा का दौर जारी रहेगा।
पूर्वी राज्यों और ओडिसा, झारखण्ड, बंगाल में भी बादल-बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

भारत में अब उत्तर दिशा में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से ठण्ड असर दिखाएगी। इस तरह तापमान की स्थिति अगले 7 दिनों में इस प्रकार रहेगी –
कश्मीर अधिकतम 14 न्यूनतम 5 से 3 तक
लद्दाख अधिकतम 0 न्यूनतम – 8 से – 12 तक
शिमला अधिकतम 16 न्यूनतम 7 तक
उत्तराखंड अधिकतम 17 न्यूनतम 16 से
दिल्ली अधिकतम 30 न्यूनतम 20