Weather Update: MP में दिवाली पर मौसम रहेगा अनुकूल, ठंड में होगा इजाफा

चक्रवात फिर घूम रहा है, जानिए देश के राज्यों के मौसम का ताजा हाल

535

Weather Update: MP में दिवाली पर मौसम रहेगा अनुकूल, ठंड में होगा इजाफा

चक्रवात फिर घूम रहा है, जानिए देश के राज्यों के मौसम का ताजा हाल

 

दिनेश सोलंकी की विशेष रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में दीपावली त्यौहार पर मौसम अनुकूल रहेगा। ठण्ड में इजाफा होगा। अंडमान के द्वीप पर चक्रवात फिर लौटा है। इससे वहां भारी वर्षा की उम्मीद है।

दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक का मौसम साफ है और तापमान भी एक जैसा बना हुआ है। केवल गुजरात में गर्मी का असर है और महाराष्ट्र में पश्चिमी हिस्से में सामान्य बारिश से थोड़ी तेज़ का असर है। वहीं दक्षिण में केरल और तमिलनाडु में अब भी बारिश की स्थिति कम ज़्यादा बनी हुई है। कर्णाटक और आन्ध्रा-तेलंगाना में कहीं कहीं बारिश की उम्मीद है।
भारत के उत्तर में असम अरुणाचल, मेघालय आदि में बादल- बारिश की स्थिति पूरे सप्ताह भी बनी रहेगी।

चक्रवात फिर घूम रहा है ….
भारत की बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अपनी दिशा तय नहीं कर पा रहा है। अभी उसका हमला अंडमान के द्वीप पर हो सकता है जहाँ बहुत बारिश की संभावना है।