Administrative reshuffle: IAS कंसोटिया ACS फॉरेस्ट, अजीत केसरी ACS फाइनेंस

2802

 मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के ठीक पहले प्रदेश में  प्रशासनिक स्तर पर कई बदलाव हुए।  वरिष्ठ आईएएस जे एन कंसोटिया को वन विभाग का प्रभार दिया गया है। उनके पास वर्तमान दायित्व भी रहेंगे. वहीं, अजीत केसरी को कृषि विभाग से वित्त विभाग में शिफ्ट कर दिया गया है। उधर,अभिजीत अग्रवाल को राज इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम तथा कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा अधिकरण एवं समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन का संचालक बनाया गया है।

IMG 20221031 174739

IMG 20221031 175355

सुरेश कुमार को राजस्व मंडल ग्वालियर में सचिव बनाया गया है। जबकि अंशुल गुप्ता को स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क का प्रबंध संचालक और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में उप सचिव बनाया गया है।