महेश्वर के विश्व प्रसिद्ध देवी आहिल्या घाट पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शाम राम स्तुति और शिव स्तुति 

678

महेश्वर के विश्व प्रसिद्ध देवी आहिल्या घाट पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शाम राम स्तुति और शिव स्तुति

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन जिले की पवित्र नगरी महेश्वर के विश्व प्रसिद्ध देवि आहिल्या घाट पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शाम रामस्तुति और शिव स्तुति के नाम रहा। स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह उस दौरान सार्थक,और यादगार हो गया जब वहाॅ मौजूद हजारो लोग मंत्रमुग्ध हो गये।

नर्मदा के तट पर स्थापना दिवस के आयोजन में माॅ नर्मदा की महाआरती और दूधिया रोशनी में नहा रहा प्राचीन किला आकर्षण का केन्द्र था। प्रदेश के 67 वे स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

IMG 20221101 WA0118

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई तंवर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में बड़वाह के नटेश्वर कला संस्थान के दल द्वारा संस्कृत संगीतमाला में अविस्मरणीय नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, सहित जन – प्रतिनिधियों में महेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष अलका गजराज, खरगोन नपा अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, मण्डलेश्वर नगरपरिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे, करही नपरि अध्यक्ष नंदकिशोर खेडेकर मौजूद थे।

माँ अहिल्या तट पर संस्कृत के श्लोक पर आधारित गीत संगीत की अनोखी प्रस्तुतियां दी गई। इसमें रामस्तुति दीपो के साथ कि गई। नृत्य दलों ने संस्कृत के श्लोक सह संगीत पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत हुई। इस नाटिका के बाद शिव स्तुति चार नर्तकों द्वारा हाथों में धनुष लेकर नृत्य शैली ने सबको मंत्रमुग्ध किया। वंदे शिवम शंकरम में शिव की नृत्य में महसूस करने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके बाद पणिहारी नृत्य और गणगौर नृत्य ने तो महेश्वर के नागरिको को भाव विभोर किया।