Hukka Bar : भोपाल में हुक्का बार पर प्रतिबंध को हाईकोर्ट ने रोका!

हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर समेत कई को नोटिस दिए! 

1027

Hukka Bar : भोपाल में हुक्का बार पर प्रतिबंध को हाईकोर्ट ने रोका!

Bhopal : हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर के उस आदेश के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसके जरिए शहर में संचालित हुक्का बार और लाउंज के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव, कलेक्टर भोपाल, पुलिस कमिश्नर व नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को निर्धारित की गई है।

याचिकाकर्ता भोपाल में क्यूजिल कल्चर के प्रोपराइटर अनमोल बलवानी की और से अधिवक्ता नमन नागरथ, जुबिन प्रसाद व प्रभांशु चतुर्वेदी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि कलेक्टर ने 14 अक्टूबर, 2022 को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर शहर में हुक्का बार और लाउंज के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था। दलील दी गई कि अति आवश्यक परिस्थितियों में ही ऐसा आदेश जारी किया जा सकता है।

यह कार्रवाई ACS के उस बयान के बाद की गई जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदेश में हुक्का बार पर प्रतिबंध के लिए नया कानून लाएंगे। याचिका में कहा गया कि पूर्व में भी हाईकोर्ट ने इस तरह के प्रतिबंधित आदेश को अनुचित करार दिया था। हाई कोर्ट ने सभी ¨बदुओं पर गौर करने के बाद अंतरिम आदेश के जरिए प्रतिबंधात्मक पर रोक लगा दी।