ओमकारेश्वर में नाव कावेरी नदी में डूबी, महिला और बच्चे की मौत

703
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

ओमकारेश्वर में नाव कावेरी नदी में डूबी, महिला और बच्चे की मौत

ओमकारेश्वर से जयप्रकाश पुरोहित की रिपोर्ट

ओमकारेश्वर: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ओमकारेश्वर में आज शाम एक हादसा हो गया जहां नाव डूब जाने से एक महिला और एक बच्चे की मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 6 बजे अनु केवट निवासी ओमकारेश्वर की नाव में 13 लोग बैठकर परिक्रमा कर रहे थे। ओंकार पर्वत की परिक्रमा करते करते नाव कावेरी नदी में ओंकारेश्वर बांध के सामने आई टरबाइन चालू होने से बहाव तेज था। नाव चट्टान से टकरा गई और कावेरी नदी में डूब गई। नाव में पानी भर गया। नाव में सवार सभी 13 लोग पानी में गिर गए। 11 लोग पानी कम होने से खड़े हो गए। एक महिला और एक बच्चा पानी में डूब गए थे ।

पीछे से रोहित पिता किशोर वर्मा की नाव भी आ रही थी। उन्होंने तत्काल सभी लोगों को नाव में बिठाया।
डूबी महिला और बच्चे को भी निकाल कर नाव में लेकर ब्रह्मपुरी घाट पर आए। पुलिस को खबर लगते ही एसडीएम चंद्र सिंह सोलंकी सीएमओ मोनिका पारधी बलराम सिंह राठौर आदि ब्रह्मपुरी घाट पहुंचे और तत्काल घायल महिला और बच्चे को शासकीय अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने देखने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सभी लोग सूरत गुजरात के निवासी थे। मृत महिला का नाम दर्शना बाई उम्र 45 वर्ष और बच्चे का नाम लक्ष्य उम्र 6 वर्ष बताया गया है।
पुलिस ने पंचनामा बनाकर जांच प्रारंभ कर दी है और बाकी घायलों का इलाज शासकीय अस्पताल में किया जा रहा था।