Special-15 : पुलिस ने 10 साल पुरानी फाइल खोली, फरार पकड़े गए!

तीन दिन में ही नतीजे आए, आसपास के राज्यों में भी दबिश

824

Special-15 : पुलिस ने 10 साल पुरानी फाइल खोली, फरार पकड़े गए!

Indore : पुलिस ने स्पेशल-15 टीम (Special-15 Team) बनाई है जो 10 साल के अनसुलझे मामलों को निपटाएगी। इस टीम का गठन उन जघन्य अपराधों के आरोपियों को पकड़ने के लिए किया गया है, जो अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगे! खास बात ये कि तीन दिन में इस टीम ने 5 फरार आरोपियों को पकड़ लिया। इस टीम ने महिलाओं आरोपियों समेत करीब 100 अपराधियों की पहचान भी कर ली।
एडिशनल DCP जोन-2 राजेश व्यास ने बताया कि साल के अंत में लंबित अपराधों का निराकरण करना है। थाना प्रभारी बदले, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके। DCP जोन-2 संपत उपाध्याय ने सभी ACP को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए Special-15 Team राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश भी भेजी गई। पुलिस ने तीन दिन में लसूडिया व विजय नगर थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
DCP संपत उपाध्याय ने सबसे पहले एमआईजी, परदेशीपुरा, खजराना, विजय नगर, लसूडिया, कनाड़िया और तिलक नगर के थाना प्रभारियों से फरार आरोपियों की लिस्ट मांगी। इसके बाद तीनों ACP के साथ एसआई-एएसआई की टीमों का गठन किया। टीमों को सभी सात थानों से फरार हुए आरोपियों की लिस्‍ट दी गयी और उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
महाराष्ट्र पहुंची टीम ने नासिक से जगदीश माली और जलगांव से नितिन पाटिल को गिरफ्तार किया। दूसरी टीम ने राजस्थान से नितिन यादव, अंकेश और उनकी पत्नी जैनम को गिरफ्तार किया। विजय नगर थाना क्षेत्र से दो आरोपी लसूडिया व तीन फरार थे। ऐसे ही कई मामलों का निपटारा किया जा रहा है।