MLA Hospitalized : जोबट की BJP MLA वड़ोदरा में भर्ती, हेमरेज की आशंका!

BJP अध्यक्ष शर्मा ने देर रात अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली!

1067

MLA Hospitalized : जोबट की BJP MLA वड़ोदरा में भर्ती, हेमरेज की आशंका!

Vadodara : अलीराजपुर जिले की बीजेपी विधायक सुलोचना रावत की गुरुवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें बड़ोदरा के Adicura Hospital में भर्ती कराया गया है। उन्हें ब्रेन हेमरेज की आशंका बताई गई है। जानकारी मिलने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा देर रात अस्पताल पहुंचे और विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

जोबट की MLA सुलोचना रावत को अचानक चक्कर आया। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर से जांच कराई गई, जिसमें बीपी हाई होने के बारे में पता चला। इसके बाद परिजनों ने सुलोचना रावत को गुजरात के बड़ोदरा के हॉस्पिटल में भर्ती किया। सूचना मिलते ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी देर रात अस्पताल पहुंचे और परिजनों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष गुजरात चुनाव प्रचार के लिए गए थे और बड़ोदरा से झाबुआ जा रहे थे। सुलोचना रावत के स्वास्थ्य की जानकारी लगते ही रास्ते से वापस लौटे। बताया गया कि डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज की आशंका जाहिर की है। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। फिलहाल हालात अभी स्थिर बनी हुई।