राहुल गांधी की यात्रा में कार्यकर्ता को आया हार्टअटैक

मध्य प्रदेश में आज यात्रा का अंतिम दिन

475

राहुल गांधी की यात्रा में कार्यकर्ता को आया हार्टअटैक

भोपाल: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आए एक कार्यकर्ता को हाईअटैक आ गया। यह कार्यकर्ता राजगढ़ जिले से आया था। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आज बच्चे और दिव्यांग शामल हुए। यह यात्रा आज सुबह आगर शहर से आगे बढ़ते हुए आमला चौराहा पहुंची। यात्रा का मध्य प्रदेश में आज 11 वां दिन था और यात्रा का रात्रि विश्राम मंगेशपुरा चौराहा पर हुआ। यात्रा का आज मध्य प्रदेश में अंतिम दिन रहेगा। रविवार शाम को यात्रा राजस्थान पहुंच जाएगी।

रविवार सुबह 6 बजे कैंपस साइट से शुरूआत करते हुए ब्रेक 10 बजे गर्ल्स हॉस्टल के पास सोयतकला आगर में करेंगे। शाम 7 बजे पिपलेश्वर बालाजी मंदिर, डोंगरगांव होते हुए नाइट स्टे राजस्थान में होगा।

शनिवार को यात्रा सुबह 6 बजे बस स्टॉप महुड़िया से शुरू हुई। यात्रा शुरू होते ही राहुल गांधी के साथ बच्चे भी यात्रा में शामिल हुए। बच्चों ने राहुल गांधी का तिलक लगाकर स्वागत भी किया। दिव्यांगजन दिवस पर राहुल गांधी ने दिव्यांगों से मुलाकात भी की। इस मुलाकात से पहले उनके साथ व्हीलचेयर पर कुछ दिव्यांग भी साथ में चले।