Election Results Trends : गुजरात में BJP की रेकॉर्ड जीत, हिमाचल में फिर सत्ता बदल!    

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में SP की डिंपल यादव जीत की तरफ!

458

Election Results Trends : गुजरात में BJP की रेकॉर्ड जीत, हिमाचल में फिर सत्ता बदल!  

New Delhi : आज दो राज्यों समेत कुछ सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं। गुजरात में जहां बीजेपी ने फिर सत्ता पर कब्ज़ा जमाया, वहीं हिमाचल में सत्ता बदल की परंपरा फिर कायम रही। यहां वोटरों ने बीजेपी से सत्ता छीनकर कांग्रेस को सौंप दी। इस नजरिए से कांग्रेस फायदे में रही।

गुजरात विधानसभा चुनाव में BJP रिकॉर्ड जीत की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही है। गुजरात के रुझानों में भाजपा 150 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो भाजपा अब तक की सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 39 सीटों पर आगे चल रही है। गुजरात में शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर दोपहर 2 बजे होगा। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी आगे की रणनीति पर काम कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों से कहा है कि जीत का प्रमाणपत्र हासिल करने के बाद चंडीगढ़ चले जाएं, वहां से कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों को राजस्थान या छत्तीसगढ़ राज्य में शिफ्ट कर सकती है, ताकि किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त से बचा जा सके।

 

उपचुनाव के रुझान

छह विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से SP उम्मीदवार डिंपल यादव करीब 2 लाख वोटों से आगे चल रही हैं। ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट पर बीजेडी उम्मीदवार वर्षा सिंह, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मनोज, उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार मोहम्मद आसिम राजा, बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता और राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अनिल के शर्मा आगे चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में कुल 116 केंद्रों पर मतगणना जारी है।