Anupam Kher in Mahakal : महाकाल का शुक्रिया अदा करने अनुपम खेर उज्जैन आए!

धोती और सोला पहनकर महाकाल में पूजा और जाप किया!

1160

Anupam Kher in Mahakal : महाकाल का शुक्रिया अदा करने अनुपम खेर उज्जैन आए!

उज्जैन से सुधीर नागर की रिपोर्ट 

Ujjain : ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के माध्यम से पंडितों का दिल जीतने वाले मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार को महाकाल मंदिर में सोला और धोती पहनकर गर्भगृह में पंचोपचार पूजा की। वे दोपहर करीब 12 बजे मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में पूजा कराई। कुछ देर तक उन्होंने जाप भी किया।

अभिनेता खेर सोमवार को सुरक्षा घेरे में मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन पूजन किए। इस दौरान मंदिर आए दर्शनार्थी भी उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। वे करीब दस साल पहले भी उज्जैन आ चुके हैं। मंदिर के नंदी हाल में बैठकर उन्होंने ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप भी किया।

IMG 20221212 WA0048

मंदिर में उन्होंने किसी अन्य मुद्दे पर चर्चा नहीं की। मीडिया से सिर्फ इतना ही कहा कि भगवान महाकाल ने उन्हें जो दिया, उसका शुक्रिया करने आए हैं। द कश्मीर फाइल्स के बाद ऊंचाई, सिग्नेचर, इमरजेंसी आदि फिल्में आ रही हैं। खेर इसके पहले 2012 में अखिल भारतीय का समारोह में शामिल हुए थे। तत्कालीन संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने उन्हें कालिदास सम्मान से विभूषित किया था। अनुपम खेर ने कहा था यह सम्मान उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

पंडितों ने दिए आशीर्वाद

गर्भगृह में पंचोपचार पूजन पंडित सत्यनारायण जोशी ने कराया। पूजन पश्चात उन्होंने खेर को आशीर्वाद भी दिया कि जिस तरह उन्होंने द कश्मीर फाइल्स फिल्म बनाकर कश्मीरी पंडितों की पीड़ा उठाई उसी तरह वे काम करते रहें।