Kamal Nath’s Response : राजा पटेरिया बयान की कमलनाथ ने भी निंदा की!

'मैं देश के प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना करता हूँ!' 

1013

Kamal Nath’s Response : राजा पटेरिया बयान की कमलनाथ ने भी निंदा की!

Bhopal : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी के नेता राजा पटेरिया के बयान पर अपना पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।

मैं और कांग्रेस का एक-एक सच्चा कार्यकर्ता मन, वचन और कर्म से संविधान और लोकतंत्र की मजबूती और सत्य-अहिंसा के प्रति सदैव दृढ़ और प्रतिबद्ध हैं। 45 साल के राजनैतिक जीवन में मैंने हमेशा सत्य और अहिंसा का पालन पूर्ण अंतःकरण से किया है और हमेशा करता रहूंगा। इस विषय पर कोई उंगली नही उठा सकता।

 

 

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में एक नेता का कथित वीडियो वायरल हो रहा है, यदि उसमें लेशमात्र भी सच्चाई है तो हम ऐसे बयान की कड़ी निंदा करते हैं। मैं देश के प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना करता हॅू।

मैं और कांग्रेस का एक-एक सच्चा कार्यकर्ता मन, वचन और कर्म से संविधान और लोकतंत्र की मजबूती और सत्य-अहिंसा के प्रति सदैव दृढ़ और प्रतिबद्ध हैं।