गीतकार मनोज मुंतसिर के पोस्टर और पुतला दहन

यूथ कांग्रेस ने मनोज पर RSS और BJP का एजेंट होने का आरोप लगाया 

464

गीतकार मनोज मुंतसिर के पोस्टर और पुतला दहन

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट 

छतरपुर: छतरपुर जिले में यूथ कांग्रेस के द्वारा गीतकार मनोज मुंतसिर का पुतला दहन किया गया। जहां यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा के नेतृत्व में यह पुतला दहन कार्यक्रम छतरपुर शहर के छत्रसाल चौराहे पर हुआ जिसमें भारी संख्या में यूथ नेता मौजूद रहे।

लोकेंद्र वर्मा ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में हर जिले हर विधानसभा में मनोज मुंतशिर का पुतला दहन हो रहा है। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिनके परिवार ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी है। उनसे देशभक्ति का प्रमाण मांगा जा रहा है। पहले वह अपना DNA तो टेस्ट करायें।

आगे कहा कि जो लोग अंग्रेज़ो की मुखबिरी करते थे आज देश भक्ति का certificate बाटने में लगे हैं। जिस महिला अपने देश के लिए अपना सुहाग, अपनी सास दोनों को न्योछावर कर दिया आप उस महिला से और उनकी संतान से देशभक्ति का प्रमाण मांग रहे हो। मनोज मन्तशीर BJP और RSS के एजेंट के रूप में काम मत करो, कलाकार हो कलाकार बनके रहो। जो हर व्यक्ति इस देश में पैदा हुआ है इस देश का नागरिक है, हर उस इंसान का इस देश पर उतना ही हक है जितना आपका है। भाई को भाई से लड़ाकर नफरत परोसकर भारत माता का सीना कब तक छलनी करोगे।

बात दें कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने आज पूरे प्रदेश में हर जिले हर विधानसभा में मनोज मुंतशिर का पुतला दहन करने का आह्वान किया था। जहां सभी जिला कमेटी एवं विधानसभा कमेटी को अनिवार्य रूप से आज शाम तक मनोज मुंतशिर का क्रिएटिव तरीके से पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराने के साथ हर जिले की इकाई एवं हर विधानसभा में यह कार्यक्रम 100% कर अपने कार्यक्रम के फोटो वीडियो प्रदेश कार्यालय एवं सोशल मीडिया सेल को उपलब्ध करवाने को कहा गया था।