
MP विधानसभा का 5 दिवसीय सत्र 20 जुलाई से:अधिसूचना जारी
भोपाल: मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का एकादश सत्र सोमवार, दिनांक 20 जुलाई, 2026 से आरंभ होकर शुक्रवार,24 जुलाई, 2026 तक चलेगा। राज्यपाल द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना आज विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कर दी गई है।
इस 5 दिवसीय सत्र में महत्वपूर्ण शासकीय कार्य संपादित किए जायेंगे। इस हेतु विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 जून, 2026 तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 9 जुलाई,2026 तक प्राप्त की जावेंगी। जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 – क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 14 जुलाई, 2026 से कार्यालय में पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 तक प्राप्त की जावेंगी।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का यह एकादश सत्र होगा।





