Weather Update: MP के मौसम में लगातार जारी है उतार चढाव

ग्वालियर रहेगा अधिक ठंडा

429

Weather Update: MP के मौसम में लगातार जारी है उतार चढाव

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार चढाव देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश के अन्य स्थानों की तुलना में ग्वालियर अधिक ठंडा रहेगा। पश्चिमी ठंडी हवाएं अब पूर्व की ओर बहने लगी हैं इसलिए उत्तर भारत से मध्य भारत [ केवल उत्तरी भाग] तक इसका असर रह सकता है जबकि मध्य भारत [दक्षिणी भाग से ] से दक्षिणी राज्यों तक तापमान में वृद्धि जारी रहेगी।

मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर में रात का न्यूनतम पारा 11 -12 तो दिन का अधिकतम पारा 26 से 29 तक जा सकता है। जबकि ग्वालियर में रात का न्यूनतम तापमान 6 तक जा सकता है।

दक्षिण पूर्व में चक्रवात स्थिर बना हुआ है तथा अपने आकार को बढ़ा रहा है। इसलिए तमिलनाडु के किनारों पर वर्षा की संभावनाएं बरक़रार हैं। केरल, कर्णाटक, आंध्रा में बादल छाये रहेंगे।

उत्तर भारत ठण्ड से बेजार है। कश्मीर में पारा माइनस 09 तक जा चुका है जबकि लेह में माइनस 16 से 18 होने की सम्भावना है। शिमला में भी पारा माइनस 4 से 6 चल रहा है। देहली भी ठंडा है यहाँ दिन में 19 से 22 अधिकतम तापमान है जबकि रात में न्यूनतम 8 तक है।