WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

One More Post Of DIG: केंद्र और MP में चली लंबी जद्दोजहद के बाद DIG का एक और पद बढ़ाना पड़ा

969
DPC For IPS Promotion:

One More Post Of DIG: केंद्र और MP में चली लंबी जद्दोजहद के बाद DIG का एक और पद बढ़ाना पड़ा

भोपाल:DIG के प्रदेश में खाली पदों को लेकर केंद्र और प्रदेश के बीच में लंबी जद्दोजहद चली। इस दौरान दोनों के बीच में कई पत्रों का आदान-प्रदान हुआ और आखिर में केंद्र को मानना पड़ा कि प्रदेश में DIG के खाली पदों की संख्या 11 नहीं बल्कि 12 है। अब प्रदेश में एक जनवरी 2023 को 13 की जगह 14 IPS अफसर DIG के लिए पदोन्नत होंगे। बाकी के दो अफसर जब दो DIG रिटायर होंगे तब पदोन्नत किए जाएंगे।

दरअसल प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर आए DIG रेंक के एक अफसर को लेकर एक पद की गफलत हो हुई थी।

वर्ष 2009 बैच के अफसरों को DIG के पद पर पदोन्नत करने के लिए प्रदेश की ओर से केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव में खाली पदों की संख्या 12 बताई थी, लेकिन केंद्र ने 12 वां पद खाली मानने ने इंकार कर दिया था। इसके चलते केंद्र ने 11 खाली पदों पर पदोन्नति देने की मंजूरी दी। इसके साथ ही वर्ष 2005 बैच के DIG डॉ. आशीष और सुशांत सक्सेना के IG के पद पर पदोन्नत होने पर वर्ष 2009 के दो और अफसरों को DIG के पद पर पदोन्नति देने की मंजूरी दी थी। इन 13 के अलावा दो अन्य DIG के रिटायर होने के बाद उनके स्थान पर भी पदोन्नति दिए जाने की मंजूरी दी गई थी।

*विवेक राज सिंह का पद नहीं माना था खाली* 

जब यह मंजूरी पुलिस मुख्यालय पहुंची तो यहां से फिर 12वे खाली पद को लेकर पत्राचार शुरू किया गया। इसी दौरान छतरपुर DIG विवेक राज सिंह अपने मूल कॉडर में वापस चले गए। उन्हें छतरपुर से रिलीव कर दिया गया। फिर केंद्र को बताया गया कि DIG के 12 पद खाली हैं, इसे लेकर कई बार दोनों तरफ से पत्राचार हुआ और अंत में केंद्र ने मान लिया कि प्रदेश में DIG के 12 पद इस वक्त खाली हैं। इस एक पद के बढ़ने से अब एक जनवरी को 14 अफसर DIG के पद पर पदोन्नत होंगे। इन अफसरों के बाद DIG रेंक के दो अफसर साल के बीच में रिटायर होंगे, उनकी जगह पर भी वर्ष 2009 बैच के अफसरों को पदोन्नत किया जाएगा।