WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Indore News: महापौर का सख्त फैसला: धोबी घाट पर मेले की अनुमति निरस्त

32
WhatsApp Image 2026 06 25 At 22.42.59

Indore News: महापौर का सख्त फैसला: धोबी घाट पर मेले की अनुमति निरस्त

इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित मेयर इन काउंसिल की वर्चुअल बैठक में धोबी घाट पर मेले की अनुमति निरस्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
परिषद ने स्पष्ट किया कि स्थल पर केवल ताजिए ठंडे करने की अनुमति रहेगी।महापौर ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी कि ताजिए ठंडे करने के साथ मेले के आयोजन की भी अनुमति दी गई है। इसके बाद मामले की समीक्षा के लिए विशेष बैठक बुलाई गई।
बैठक में पिछले वर्ष के अनुभवों पर चर्चा हुई, जिसमें पाया गया कि आयोजकों ने अनुमति की शर्तों का पालन नहीं किया था। साथ ही मेले से संबंधित निर्धारित राशि भी नगर निगम में जमा नहीं कराई गई थी।इन परिस्थितियों को देखते हुए मेयर इन काउंसिल ने सख्त रुख अपनाते हुए मेले की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया। परिषद ने कहा कि धोबी घाट पर केवल धार्मिक परंपरा के तहत सिर्फ ताजिए ठंडे करने की अनुमति दी जाएगी।