WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

विश्व योग दिवस पर मंदसौर के नूतन स्टेडियम में हुआ सामूहिक योग कार्यक्रम – अर्हम ध्यान योग सत्र भी हुआ

1
WhatsApp Image 2026 06 21 At 12.12.49 PM

विश्व योग दिवस पर मंदसौर के नूतन स्टेडियम में हुआ सामूहिक योग कार्यक्रम – अर्हम ध्यान योग सत्र भी हुआ

प्रधानमंत्री श्री मोदी का कोलकाता से लाइव उद्बोधन सुना गया

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन नूतन स्टेडियम, मंदसौर में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री सुधीर गुप्ता थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री श्री कैलाश चावला, पूर्व मंत्री श्री नरेंद्र नाहटा पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया मदनलाल राठौड़ नानालाल अटोलिया सोमिल नाहटा योग गुरु सुरेन्द्र जैन पतंजलि योग प्रभारी बंशीलाल टांक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन, वन मंडल अधिकारीसंजय रायखेरे , बड़ी संख्या में योग साधक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 06 21 at 12.14.20 PM

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का कोलकाता से दिया गया योग दिवस का संबोधन लाइव प्रसारित किया गया, जिसे उपस्थितजनों ने सुना। कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास भी किया गया।

WhatsApp Image 2026 06 21 at 12.14.20 PM 2WhatsApp Image 2026 06 21 at 12.14.20 PM 1

इसके पश्चात दिगम्बर जैन संत अर्हम ध्यान योग प्रणेता श्री प्रणम्यसागर जी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग क्रियाएँ कराई और उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव से अवगत कराया। बड़ी संख्या में उपस्थितजनों ने उनके निर्देश अनुसार योगाभ्यास किया ।

मुख्य अतिथि सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में हजारों वर्षों से योग की समृद्ध परंपरा रही है। ऋग्वेद सहित प्राचीन ग्रंथों में योग का उल्लेख मिलता है तथा महर्षि पतंजलि ने योग को सरल एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण, स्वामी विवेकानंद तथा अनेक संत-महात्माओं ने योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2015 से 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और आज विश्वभर में करोड़ों लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बना चुके हैं।

WhatsApp Image 2026 06 21 at 12.13.30 PM 1

सांसद श्री गुप्ता ने कहा कि मन, आत्मा और शरीर तीनों के स्वस्थ रहने के लिए इनके बीच संतुलन और समन्वय आवश्यक है, जो योग के माध्यम से संभव होता है। योग व्यक्ति को उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है तथा स्वस्थ एवं संयमित जीवन का आधार बनता है। उन्होंने कहा कि योग अनेक गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक है और इसके नियमित अभ्यास से शरीर को अनेक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।

WhatsApp Image 2026 06 21 at 12.13.30 PM

 

उन्होंने किसानों से रासायनिक खादों के उपयोग को कम करने तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने का आग्रह करते हुए कहा कि भूमि स्वस्थ रहेगी तो समाज भी स्वस्थ रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।
संचालन श्रीमती चंदा कोठारी ने किया । अर्हम ध्यान योग सत्र में समूह गान प्रस्तुति हुई ।
मंदसौर के नूतन स्टेडियम ग्राउंड में सामूहिक योग दिवस के मौके पर 85 वर्ष से लेकर 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और बड़ों ने सहभागिता करते हुए योग क्रियाएँ सम्पन्न की ।