WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जो बोल नहीं सकते, उनके लिए जंगल में ‘प्याऊ’, वन्य जीवों के लिए जल व्यवस्था का संवेदनशील प्रयास

464
WhatsApp Image 2026 04 20 At 19.33.50

जो बोल नहीं सकते, उनके लिए जंगल में ‘प्याऊ’, वन्य जीवों के लिए जल व्यवस्था का संवेदनशील प्रयास

गणेश पांडे की रिपोर्ट

भोपाल। दक्षिण पन्ना वनमण्डल के डीएफओ अनुपम शर्मा ने भीषण गर्मी में बेजुबानो के लिए पेयजल के लिए अभिनव पहल की है।

डीएफओ शर्मा ने रैपुरा वन परिक्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वन्यजीवों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। बीट भरतला के सौसर की सफाई करवा कर वन्य प्राणियों के लिए व्यवस्थित रूप से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे गर्मी के इस दौर में जंगल के जीवों को राहत मिल सके।

WhatsApp Image 2026 04 20 at 19.33.50 1

यह कार्य वनरक्षक रजनीश चौरसिया द्वारा किया गया, जिन्होंने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से जल स्रोत को उपयोगी एवं सुलभ बनाया।

इसी क्रम में मोहन्द्रा रेंज के बीट लाखनचोरी एवं बीट मोतीडॉल में भी सौसरों की साफ-सफाई कर उन्हें वन्यजीवों के पेयजल हेतु तैयार किया गया है। इन कार्यों को वनरक्षक प्रकाश प्रजापति एवं अरविंद कुमार विश्वकर्मा द्वारा संपादित किया गया। वन विभाग के ऐसे सतत प्रयास गर्मियों में वन्यजीवों के संरक्षण और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।