WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

आम आदमी पार्टी ने 30 उम्मीदवारों की सूची घोषित की

आम आदमी पार्टी ने 30 उम्मीदवारों की सूची घोषित की

 

भोपाल: आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की सूची घोषित की है। इस सूची में बंडा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव के पुत्र सुधीर यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। सुधीर यादव ने हाल ही में बीजेपी से इस्तीफा देकर आप ज्वाइन की थी। इसी प्रकार सागर के बड़े नेता मुकेश कुमार जैन ढाना को सागर से उम्मीदवार बनाया गया है। सागर के वरिष्ठ भाजपा नेता रहे हैं जैन, जिन्होंने कुछ दिन पूर्व भाजपा से इस्तीफा दिया है।

IMG 20231021 WA0061

IMG 20231021 WA0062 1

उज्जैन उत्तर से विवेक यादव को और कालापीपल से चतुर्भुज तोमर को प्रत्याशी बनाया गया है। मनावर से लाल सिंह बर्मन और जतारा से अनीता प्रभु दयाल खटीक को उम्मीदवार बनाया गया है।