
आमिर खान तीसरी बार बनेंगे दूल्हा! 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग करेंगे शादी, खुद ने किया ऐलान
सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं
मुंबई से कीर्ति कापसे की रिपोर्ट
मुंबई: लंबे समय से चल रही अटकलों पर आखिरकार अभिनेता Aamir Khan ने खुद विराम लगा दिया है। आमिर खान ने पुष्टि की है कि वह 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड Gauri Spratt से शादी करने जा रहे हैं। यह आमिर की तीसरी शादी होगी।
मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर ने कहा,
“मैं 5 जुलाई को शादी कर रहा हूँ। शादी घर पर ही होगी, जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे। हम सभी का आशीर्वाद चाहते हैं।”
बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें केवल परिवार और करीबी मित्र मौजूद रहेंगे। किसी भव्य रिसेप्शन की भी फिलहाल योजना नहीं है।
सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं
आमिर के शादी के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों के साथ-साथ मीम्स और मजेदार कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई। कुछ वायरल प्रतिक्रियाएं इस प्रकार हैं:
“Third time’s a charm?” 😄
“Aur divorce kab hai?” 😅
“Itni baar shaadi nahi, samjhota hota hai.”
“Relax folks, it’s only 3 out of 4, he has 1 more to go.” 😂
“Isko shaadi pe shaadi karke kya mil raha hai bhai?”
ये टिप्पणियां सोशल मीडिया और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स द्वारा की गई हैं और अलग-अलग लोगों की व्यक्तिगत राय हैं।
अब सबकी निगाहें 5 जुलाई को होने वाली इस निजी शादी पर टिकी हैं। फैंस जहां आमिर और गौरी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर मीम्स का सिलसिला भी लगातार जारी है।





