WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Active Participation of the Vaishya Community in Politics : राजनीति में वैश्य समाज की सक्रियता समय की दरकार, रतलाम में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के बेनर तले आयोजित परिचर्चा में बोले केबिनेट मंत्री काश्यप

293

Active Participation of the Vaishya Community in Politics : राजनीति में वैश्य समाज की सक्रियता समय की दरकार, रतलाम में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के बेनर तले आयोजित परिचर्चा में बोले केबिनेट मंत्री काश्यप!

 

केबिनेट मंत्री काश्यप का आभार एवं आरडीए के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह संपन्न!

 

मंत्री काश्यप ने जिलाध्यक्ष वरुण पोरवाल को निकट भविष्य में प्रदेश की जवाबदारी दिए जाने पर जताया भरोसा!

IMG 20260601 WA0057

Ratlam : वर्तमान समय की राजनीति में वैश्य समाज को सक्रिय होना पड़ेगा ताकि अच्छे और योग्य लोग राजनीति का हिस्सा बन सकें। वैश्य समाज हमेशा से सिर्फ व्यापार पर ध्यान केंद्रित करता आया है और अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा समाज सेवा में लगाता हैं जो अनुकरणीय हैं। लेकिन इसके साथ ही हमें अपने संख्या बल और एकता पर भी विशेष ध्यान देना होगा जो आज के समय में एक चिंतनीय विषय है। सदियों पहले की परम्परा अनुरूप घर का मकान बैंक कोलेटरल से बाहर रखा जाए एवं बड़े शोरूम बड़े शॉपिंग माल की बड़ी लागत की लोन सीमा को हाउसिंग इंटरेस्ट रेट के समान कर 7 साल की बजाय15 साल किया जाए, वैश्य युवा स्वयं के उद्योग व्यापार को प्राथमिकता दे क्योंकि व्यापार वैश्य समाज के डीएनए में हैं। यह बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और संस्था संरक्षक चेतन्य काश्यप ने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जिला इकाई द्वारा चंपाविहार में आयोजित सम्मान समारोह एवं परिचर्चा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही।

IMG 20260601 WA0056

काश्यप ने कहा कि वैश्य समाज प्राचीन समय से ही गांव-गांव जाकर व्यापार और सेवा कार्य करता आ रहा है। शहरों में भी उद्यमिता के माध्यम से व्यापार को बढ़ाया है, लेकिन हमारी आने वाली पीढ़ी इस दिशा से भटक रही है। जो बच्चे बाहर पढ़ने जा रहे हैं, वे वापस आकर व्यापार के बजाय नौकरी पर ज्यादा ध्यान दे रहें हैं, इस पर समाज को सोचना होगा। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी विदेशी कंपनियों से टक्कर लेने के लिए स्वदेशी को बढ़ावा दें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मध्य प्रदेश सरकार ने वैश्य समाज और व्यापारियों को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। व्यापारियों की समस्याओं से निपटने के लिए ‘व्यापार कल्याण बोर्ड’ के गठन की घोषणा की गई है। इसके माध्यम से बैंकों की ब्याज दरों जैसी समस्याओं पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों द्वारा व्यापार और उद्योग के नियमों में जो आपराधिक धाराएं जोड़ी गई थीं, उन्हें हमारी सरकार ने काफी हद तक खत्म कर दिया है, क्योंकि व्यापारी वर्ग अपराधी नहीं है।

 

मंत्री काश्यप ने वरुण पोरवाल को प्रदेश की जवाबदारी दिए जाने पर जताया भरोसा!

काश्यप ने कार्यक्रम में रतलाम जिलाध्यक्ष वरुण पोरवाल के कार्यों एवं सक्रियता से प्रभावित होकर जमकर सराहना करते हुए कहा कि निकट भविष्य में उन्हें प्रदेश की जवाबदारी हर हाल में दी जाएगी।

जिला मीडिया प्रभारी निलेश बाफना तथा प्रचार प्रमुख रमेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां लक्ष्मी जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन से जुड़े मनोहर पोरवाल के रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) अध्यक्ष बनने पर तथा गोविंद काकानी व प्रवीण सोनी को उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर जिला इकाई द्वारा शाल, माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।

 

स्वागत उद्बोधन देते हुए जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य प्रणेता वरुण पोरवाल ने कहा कि हमें संगठन की शक्ति दिखाते हुए पूरी एकता के साथ खड़े रहना है ताकि हमारी सामाजिक मजबूती बनी रहें। पोरवाल ने बताया कि जल्द ही रतलाम जिले में हमारे एक हजार से अधिक सदस्य होंगे एवं तहसील स्तर पर भी कार्य कर सदस्यों को जोड़ा जाएगा तथा वैश्यजन हेतु कई सेवा कार्य किये जायेंगे l उन्होंने मंत्री काश्यप द्वारा वैश्य समाज के प्रति प्राथमिकता एवं प्रमुख पदों पर संस्था वैश्यजनों को नियुक्त करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया l

 

इस अवसर पर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप घारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘वैश्य गौरव’ चेतन्य काश्यप को कैबिनेट मंत्री बनाकर और अन्य वैश्यजनों को सरकार में बड़ी जिम्मेदारियां देकर समाज का मान बढ़ाया है। हम भैयाजी (श्री काश्यप) के नेतृत्व में प्रदेश के अनेक जिलों में संगठन को मजबूत कर रहें हैं। धारिया ने संगठन द्वारा प्रदेश-भर में चलाई जा रही गतिविधियों से अवगत कराते हुए समाज की युवा पीढी से को सक्रिय राजनेतिक से जुड़ने का आग्रह किया। धारिया ने कहा कि देशभर में वैश्य एकजुट और शक्तिशाली हो गए है वे अब किसी भी प्रकार का शोषण सहन नही करेंगे। आरडीए (RDA) अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने आभार जताते हुए कहा कि वैश्य समाज हमेशा से पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा और गरीबों की सेवा में अग्रणी रहा है। भैयाजी के नेतृत्व में अब रतलाम विकास प्राधिकरण के माध्यम से विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।

 

कार्यक्रम में मंच पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, जिला अध्यक्ष वरुण पोरवाल, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप घारिया, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, राजेश पगारिया, बीएल मजावदिया, दिलीप मेहता, विशाल डांगी, निलेश लड्ढा, संजय बाफना, श्रीकांत डोसी,अर्पित लूणीया सहित उज्जैन एवं अन्य क्षेत्रों से आए पदाधिकारी व समाजजन उपस्थित थे। संचालन संस्था के महामंत्री विशाल डांगी ने तथा आभार महामंत्री दिलीप मेहता ने माना। इसके साथ ही रतलाम जिलाकार्यकारिणी के जयवंत कोठारी, धर्मेंद्र माहेश्वरी, रमेश सोनी, महेश अग्रवाल, संजय लुनिया, रजनीश गोयल, दिलेश पोरवाल, राजेश धूपिया, अंकित खंडेलवाल, राजेश माहेश्वरी, मुरली खंडेलवाल, सुरेश बाहेती, सिद्धार्थ मूणत, हिमांशु मुरार, मयूर पितलिया, चेतन मूणत, विवेक पितलिया, सौरभ मेहता, विपुल मोदी, सुनील पोरवाल, हेमा मालपानी, संगीता बाफना, प्रियंका लुनिया एवं बड़ी संख्या में गणमान्य वैश्यजन उपस्थित रहें!