Actress Sanchita Ugale commits Suicide: कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

121

Actress Sanchita Ugale commits Suicide: कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

मुंबई :टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें, तो उन्होंने आत्महत्या कर ली है और घर में उनकी लाश मिली है। संचिका ने मौत से पहले एक इंस्टा रील शेयर किया है, जिस पर फैंस कमेंट कर रहे हैं।

टीवी एक्ट्रेस और ‘दिलवाली दूल्‍हा ले जाएगी’ फेम संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली है।वे 30 साल की थीं.संचिता को कुमकुम भाग्य और वागले की दुनिया सीरियल से पहचान मिली। संचिता मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में स्थित अचोले पुलिस स्टेशन कि ज्यूरिडिक्शन में रहती थीं. घटना कल शाम 6:30 बजे से लेकर 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. वहीं एक्ट्रेस संचिता उगाले के अचानक निधन की दुखद खबर से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है.

संचिता उगले ने साड़ी से फांसी लगाकर दी जान (Actor Sanchita Ugale Death)
पुलिस ने बताया की अभिनेत्री अपनी माता पिता और बहन के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी. जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर यह अकेली थी. पुलिस ने ये भी बताया कि संचिता ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है.पुलिस ने आगे बताया कि महिला के पास से किसी भी तरह का नोट नही मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कुमकुम भाग्य' वाली संचिता उगले ने दे दी जान, पंखे से लटकती मिली लाश

जानकारी के अनुसार, संचिता उगले अपने माता-पिता और 15 वर्षीय छोटी बहन के साथ आचोले गांव स्थितघर में रहती थीं. रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली किसी काम से घर से बाहर गई थी. उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था. इसी दौरान संचिता ने अपने बेडरूम में सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना का पता चलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल महानगरपालिका के  अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

छावा में किया था काम
संचिता उगले टीवी और फिल्म जगत का एक जाना-पहचाना चेहरा थीं. उन्होंने फिल्म “दिलवाली दूल्हा ले जाएगी” में सुकून का किरदार निभाया था। इसके अलावा फिल्म “छावा” में उन्होंने ताराबाई की भूमिका अदा की थी. संचिता ने “कुमकुम भाग्य” और “वागले की दुनिया” जैसे फेमस टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया था, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच अच्छी पहचान मिली थी.

आत्महत्या की वजह क्लियर नहीं
फिलहाल संचिता उगले की आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. शुरुआती जांच में किसी सुसाइड नोट की जानकारी सामने नहीं आई है. आचोले पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश क रही है.