WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Gopalpur port: 3,350 करोड़ रुपये में अदाणी समूह ने खरीदा गोपालपुर बंदरगाह !

562
Gopalpur port

Gopalpur port: 3,350 करोड़ रुपये मेंअदाणी समूह ने खरीदा गोपालपुर बंदरगाह !

शापूरजी पल्लोनजी समूह ने मंगलवार को ओडशा के ब्राउनफील्ड गोपालपुर बंदरगाह को अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड को 3,350 करोड़ रुपये के मूल्य पर बेचने की घोषणा की है। बता दें कि 2017 में निर्माणाधीन गोपालपुर बंदरगाह को एसपी समूह ने अधिग्रहित किया था।

मौजूदा समय में यह 20 एमटीपीए संभालने में सक्षम है। एसपी समूह ने बताया कि बंदरगाह ने हाल ही में ग्रीनफील्ड एलएनजी पुनर्गैसीकरण टर्मिनल स्थापित करने के लिए पेट्रोनेट एलएनजी के साथ अनुबंध किया है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिल्ली में हंगामा , AAP का विरोध, बीजेपी मांग रही CM का इस्तीफा 

शापूरजी पल्लोनजी समूह के प्रवक्ता ने कहा, “महत्वपूर्ण उद्यम मूल्य पर गोपालपुर बंदरगाह और धरमतार बंदरगाह का नियोजित विनिवेश हमारे समूह की परिसंपत्तियों को बदलने और अपेक्षाकृत कम समय में हितधारक मूल्य बनाने की क्षमता को दर्शाता है।” एसपी समूह अपने कर्ज को कम करने के लिए कई उपायों पर विचार कर रहा है। बता दें कि समूह पर करीब 20,000 करोड़ रुपये का कर्ज होने का संदेह है।