नगर निगम आयुक्त के सेवानिवृत्त होने पर अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टर गहलोत को

कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने किया आदेश जारी

1232

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

रतलाम. नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने प्रशासकीय कार्य की सुचारु व्यवस्था की दृष्टि से नगर निगम का आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टर अभिषेक गहलोत को दिया हैं।

कलेक्टर सूर्यवंशी ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी आदेश तक अभिषेक गहलोत अपने स्व कार्य के अतिरिक्त नगर निगम में प्रभारी आयुक्त के कार्यभार को भी देखेंगे।

देखिए आदेश की प्रति-

WhatsApp Image 2022 07 29 at 9.04.54 PM