Adopt An Aanganwadi : आँगनवाड़ियों के लिए CM को साढ़े 8 करोड़ का दान

1151

Indore : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विभूतियों के सम्मान के दौरान सम्मानित एक विभूति ने 51 लाख रूपए का चेक आँगनवाड़ियों के लिए प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस विभूति का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह शहर दानवीरों का शहर है। यहाँ की परम्परा है कि जब नागरिक सहयोग देते हैं तो दिल खोलकर और छप्पर फाड़ कर देते हैं।

इसी दौरान उन्होंने बताया कि आज ही इंदौर शहर के दानदाताओं ने आँगनवाड़ियों के सुदृढ़िकरण तथा कुपोषण को दूर करने के लिए लगभग साढ़े 8 करोड़ के चेक उन्हें सौंपे। यह अपने आपमें एक बेहतर उदाहरण है। उन्होंने मुक्त हस्त से दान देने पर इंदौर शहर वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित विभूति विनोद अग्रवाल ने 51 लाख रूपए सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री को सहायता राशि के चेक सौंपे।