Advisor To PM Gets Extension: प्रधानमंत्री के सलाहकार को मिली सेवा वृद्धि!

1298

Advisor To PM Gets Extension: प्रधानमंत्री के सलाहकार को मिली सेवा वृद्धि!

 

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एडवाइजर तरुण कपूर को सेवा वृद्धि मिल गई है।

बता दें कि कपूर को 2 मई 2022 को 2 साल के लिए प्रधानमंत्री का एडवाइजर नियुक्त किया गया था। उनका यह कार्यकाल समाप्त होते ही अब उनके कार्यकाल को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के साथ जोड़ कर एक्सटेंशन दिया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1987 बैच के रिटायर्ड अधिकारी तरुण कपूर रिटायर होने के पहले पेट्रोलियम सेक्रेटरी थे। वे नवंबर 2021 में रिटायर हुए। उन्हें पहले पेट्रोलियम और नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और बाद में वे प्रधानमंत्री के एडवाइजर नियुक्त किए गए।