WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

AICC महासचिव प्रियंका गांधी 12 अक्टूबर को मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगी

AICC

AICC महासचिव प्रियंका गांधी 12 अक्टूबर को मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगी

Bhopal: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ गुरूवार, 12 अक्टूबर 2023 को मंडला में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी एवं श्री कमलनाथ गुरूवार, 12 अक्टूबर, 2023 को दिल्ली से विशेष विमान से पूर्वान्ह 11 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। नेताद्वय हेलीकाप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.15 बजे जबलपुर से प्रथान कर पूर्वान्ह 11.45 बजे मंडला पहुंचेंगे और वहां दोपहर 12 बजे कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

श्रीमती गांधी एवं श्री कमलनाथ दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला से रवाना होकर दोपहर 1.45 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। श्रीमती गांधी जबलपुर से विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।