WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

अजय खेमरिया बने मध्यप्रदेश के नये आयुक्त दिव्यांगजन

तीन वर्ष की अवधि के लिए नियुक्ति, पद का दर्जा सचिव के समकक्ष रहेगा

अजय खेमरिया बने मध्यप्रदेश के नये आयुक्त दिव्यांगजन

BHOPAL:मध्यप्रदेश शासन ने अजय खेमरिया (नवाब साहब रोड, शिवपुरी) को राज्य का नया आयुक्त, दिव्यांगजन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। शासन का यह आदेश मध्यप्रदेश सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने प्रमुख सचिव द्वारा जारी किया है।

आदेश के अनुसार यह नियुक्ति दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 (क्रमांक 49 सन 2016) की धारा 101 तथा मध्यप्रदेश दिव्यांगजन अधिकार नियम, 2017 के नियम 44 से 50(1) के अंतर्गत की गई है। इसके लिए गठित राज्य‐स्तरीय सर्च कमेटी ने 15 सितंबर 2025 को ajay khemria की अनुशंसा की थी, जिसके बाद राज्य शासन ने अंतिम निर्णय लिया।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आयुक्त, दिव्यांगजन का दर्जा राज्य शासन के सचिव के समकक्ष रहेगा तथा उनका वेतन, भत्ते एवं अन्य सुविधाएं संबंधित नियमों के अनुसार देय होंगी। साथ ही, राज्य सरकार को यह अधिकार रहेगा कि आवश्यकता होने पर कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व भी उन्हें पद से हटाया जा सके। अजय खेमरिया शिवपुरी से हैं और वर्तमान में वहां की मंगलम संस्था के संचालक हैं, जो दिव्यांगजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी इस सामाजिक-सेवा की पृष्ठभूमि तथा चयन प्रक्रिया में इसकी भूमिका को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

राज्य में दिव्यांगजन अधिकारों की रक्षा, सेवाओं का प्रसार और सशक्तिकरण की दिशा में इस नियुक्ति से नई गति मिलने की उम्मीद जग रही है।