श्री महाकालेश्वर के दरबार में माथा टेकने पहुँचे अक्षय कुमार ,शिखर धवन,साइना नेहवाल,माँगा भगवान से आशीर्वाद

290

श्री महाकालेश्वर के दरबार में माथा टेकने पहुँचे अक्षय कुमार ,शिखर धवन,साइना नेहवाल,माँगा भगवान से आशीर्वाद

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों श्री महाकालेश्वर मंदिर के दरबार में आज एक्टर अक्षय कुमार अपने जन्म दिन पर माथा टेकने पहुंचे। उनके साथ बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर ने भी महाकाल के दर्शन किए। अक्षय के परिवार ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दो बजे नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। वे भस्म आरती में भी शामिल हुए।

WhatsApp Image 2023 09 09 at 2.40.29 PM 2

भस्म आरती में अक्षय कुमार और उनके बेटे आरव परंपरागत वेशभूषा में नजर आए। अक्षय ने धोती – सोला तो आरव ने सफेद कुर्ता – पायजामा पहना हुआ था। अपने जन्मदिन पर अक्षय ने कहा कि जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है कि साक्षात भगवान महाकाल के दर्शन मिल जाएं।

WhatsApp Image 2023 09 09 at 2.40.29 PM 1 1

इससे पहले अक्षय कुमार फिल्म ओएमजी-2 की शूटिंग के लिए उज्जैन आए थे। फिल्म की शूटिंग उज्जैन में एक हफ्ते तक चली थी।

WhatsApp Image 2023 09 09 at 2.40.30 PM

आज क्रिकेटर शिखर धवन भी भस्म आरती में शामिल हुए।
ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी सुश्री साइना नेहवाल भगवान श्री महाकालेश्वर जी की आरती में सम्मिलित हुई। वे भोग आरती में शामिल हुईं। साइना नेहवाल पिता डॉ. हरवीर सिंह और मां उषा नेहवाल के साथ महाकाल मंदिर पहुंचीं। साइना ने नंदी हॉल से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। वे भोग आरती में भी शामिल हुईं।