Alia & Ranveer : आलिया ने बिटिया को जन्म दिया, दोनों परिवारों में खुशी का माहौल

आज सुबह ही एचएन रिलायंस अस्पताल में आलिया को भर्ती कराया

494
Alia & Ranveer : आलिया ने बिटिया को जन्म दिया, दोनों परिवारों में खुशी का माहौल

Alia & Ranveer : आलिया ने बिटिया को जन्म दिया, दोनों परिवारों में खुशी का माहौल

Mumbai : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर में नन्ही बेटी का जन्म हुआ। कपूर खानदान और भट्ट फैमिली के घर बिटिया के आगमन से दोनों परिवारों में ख़ुशी का माहौल है। बताया तो ये भी जा रहा है कि आलिया भट्ट की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई, पर इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई। रणबीर कपूर रविवार तड़के ही आलिया को लेकर मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचे थे। ये वही हॉस्पिटल है जहां रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली थी।

आलिया के एडमिट होने के कुछ देर बाद उनकी मां सोनी राजदान और सासु मां नीतू कपूर भी पहुंच गई थीं। नीतू कपूर पोती को लेकर काफी खुश हैं तो भट्ट फैमिली में भी पहले बेबी का जन्म हुआ है। इस समय दोनों ही फैमिली जश्न से झूम रही है। डिलीवरी को लेकर कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्ट्रेस की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है। हालांकि इस बारे में अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आयी है। बताया जा रहा है कि मां आलिया और बेबी गर्ल दोनों स्वस्थ है।

आलिया और रणबीर ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया। इस रिलेशनशिप को कपल ने अप्रैल 2022 में शादी में तब्दील किया। दोनों ने ही बेहद सिंपल अंदाज में शादी की जहां कुछ दोस्त और परिवार वाले पहुंचे थे।

अभिनेत्री आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। वहीं ‘जी ले जरा’ में आलिया, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इन सभी प्रोजेक्ट्स के अलावा आलिया भट्ट, हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी जलवा बिखेरती नजर आएंगी।