WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Alirajpur News: लोड करते सरपंच पति से अचानक चल गई बंदूक, 8 घायल,7 इंदौर एमवाय हॉस्पिटल रेफर 

Alirajpur News: लोड करते सरपंच पति से अचानक चल गई बंदूक, 8 घायल,7 इंदौर एमवाय हॉस्पिटल रेफर 

राजेश जयंत की रिपोर्ट 

अलीराजपुर। जिले के सोंडवा थाना अंतर्गत लोडनी गांव में सरपंच पति लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक लोड कर रहा था। इसी दौरान जमीन पर ही बंदूक चल गई और गोली से निकले छर्रो से आठ ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में 9 वर्षीय एक बालक भी शामिल है।

यह घटना शुक्रवार को अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सरपंच पति नानसिंह द्वारा बंदूक लोड करने के दौरान घटित हुई।

IMG 20250315 WA0060 scaled

जनजातीय क्षेत्र मे अंतिम संस्कार के समय आतिशबाजी के साथ ही बंदूक से फायर कर सलामी/श्रद्धांजलि देने की प्रथा प्रचलन मे है।

सरपंच पति नानसिंह गांव में नाहरसिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद अंतिम संस्कार के वक्त फायर करने के लिए बंदूक लोड कर रहा था, इसी दौरान जमीन पर ही बंदूक चल गई। गोली से निकले छर्रे मुक्तिधाम पर मौजूद लोगों में से आठ को जा लगे।

“घटना में घायल ग्रामीण”

1. प्रेम प्रकाश (9 वर्ष) ग्राम लोड़नी

2. रणछोड़ रिछड़िया (65 वर्ष) ग्राम मुंडला

3. झंगला कमलिया (45 वर्ष) ग्राम लोडनी

4. सुनील हरदास (17 वर्ष) ग्राम लोडनी

5. रोहित रिस्तम (22 वर्ष) ग्राम लोडनी

6. राकेश माधू सिंह (35 वर्ष) ग्राम बेजडा

7. ओमप्रकाश भुषला (23 वर्ष) ग्राम बेजडा

8. भांगड़िया इच्छा (26 वर्ष ) ग्राम लोडनी

“प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा था ताला”

घटना में घायल लोगों को साथी ग्रामीण समीप के स्वास्थ्य केंद्र उमराली लेकर गए। यहां स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा था, अतः बाइक व अन्य साधनों से घायलों को जिला अस्पताल अलीराजपुर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सात घायल ग्रामीणों को इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल रेफर किया गया। 9 वर्षीय एक बालक के पैर में छर्रा लगा था, परिजन जिला अस्पताल में उसका उपचार करवा कर घर ले गए।

घटना की खबर आग की तरह फैली। जिला अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए पूर्व विधायक मुकेश पटेल, भाजपा नेता दिलीप चौहान, जयस जिलाध्यक्ष अरविंद कनेस, एएसपी प्रदीप पटेल सहित अनेक लोग पहुंचे।

स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप

जयस जिलाध्यक्ष अरविंद कनेस ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उमराली स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा था। घायलों को जिला अस्पताल लाने में काफी परेशानी हुई। करीब ढाई घंटे इंतजार के बाद घायलों को इंदौर रेफर किया गया। जिले में स्वास्थ्य विभाग की आए दिन कोई न कोई लापरवाही सामने आ रही है और प्रशासन मौन है।

*प्रकरण दर्ज* 

बंदूक से चली गोली के छर्रो से ग्रामीण के घायल होने पर पुलिस ने सरपंच पति नानसिंह के विरुद्ध धारा 110 (बीएनएस) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

 

कलेक्टर ने कहा-

डॉ प्रकाश ढोके (अलीराजपुर) की एमवाय हॉस्पिटल इंदौर में आरएसओ डॉ शुभम से बात हुई है। रेफर किए गए सभी सात मरीज़ नार्मल हैं। कोई भी गंभीर घायल नहीं है। जख्म सुपरफिसिअल लेवल पर हैं। प्रशासन घायलों के साथ है। प्रत्येक घायल को ₹5000/- रेडक्रॉस से दिये जाएँगे।

-डॉ अरविंद अभय बेडेकर

कलेक्टर अलीराजपुर