Angry Mama : आज CM ने झाबुआ के DFO को मंच से हटाने का एलान किया!

मुख्यमंत्री ने कहा 'जो भी गरीबों का हक मारेगा मामा उसे नहीं छोड़ेगा!

1230

Angry Mama : आज CM ने झाबुआ के DFO को मंच से हटाने का एलान किया!

Thandla (Jhabua) : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज झाबुआ जिले के थांदला में एक जनसभा के संबोधन के दौरान राशन में गड़बड़ी के आरोप में मंच से ही जिला खाद्य अधिकारी (DFO) मुकुल त्यागी को हटाने के निर्देश दिए। चौहान ने यह चेतावनी भी दी कि जो भी गरीबों का हक मारेगा मामा उसे बख्शेगा नहीं!

उन्होंने कहा कि इसलिए उन्होंने आज जिला खाद्य अधिकारी मुकुल त्यागी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। झाबुआ में करड़ावद सहकारी समिति में राशन की गड़बड़ी के चलते मुख्यमंत्री ने जिला खाद्य अधिकारी को हटाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री आज झाबुआ जिले के दौरे पर थे, जिसमें उन्होंने झाबुआ शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नगर पालिका में भाजपा को विजय बनाने की अपील की। इसके बाद वे जिले के थांदला पहुंचे, जहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को तोड़ती है। जबकि, भाजपा देश को जोड़ती है। कांग्रेस के नेता आज कांग्रेस छोड़कर दूसरे पार्टियों का रुख कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा मंच पर की गई घोषणा के पालन में इंदौर संभाग के कमिश्नर ने झाबुआ के जिला खाद्य अधिकारी त्यागी को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर लक्ष्मी नारायण गर्ग को जिला खाद्य अधिकारी का प्रभार अस्थाई तौर पर दिया गया है।