WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मानवता की मिसाल बने अनिल रावल, 150 किमी की दूरी तय कर किया रक्तदान!

1369

मानवता की मिसाल बने अनिल रावल, 150 किमी की दूरी तय कर किया रक्तदान!

 

Ratlam : रक्तदान से किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी में उजियारा लाया जा सकता हैं। ऐसे भी रक्तदाता हैं जो अपना सबकुछ छोड़कर दीन-दुखियों की सेवा में लगे रहते हैं, रतलाम शहर में ऐसे रक्तदाता हैं, जिन्होंने अभी तक 61 मर्तबा रक्तदान कर मानवता को समर्पित किया।

 

अनिल अपने निजी कार्य को लेकर रतलाम से बाहर कही गए हुए थे ऐसे में उन्हें पता चला कि किसी मरीज को रक्त की आवश्यकता हैं और कही पर उपलब्ध नहीं हो रहा हैं। इस पर रावल 150 किमी दूर से रतलाम आए और अस्पताल पंहुचकर पीड़ित मरीज को रक्तदान किया।

अनिल कहते हैं कि रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी को बचाने का मेरा हमेशा प्रयास रहता हैं, रक्तदान करने से रक्तदाता की कई बीमारियों का सर्वनाश हो जाता हैं। कभी भी व्यक्ति को रक्तदान देने में पीछे नहीं हटना चाहिए। अनिल का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव हैं, रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रावल ने अपना सारा काम छोड़कर 150 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला अस्पताल जाकर 61वीं बार रक्तदान किया।

 

बता दें कि रावल, टीम हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के संस्थापक हैं जो समूचे भारत वर्ष में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक एवं आवश्यकता पड़ने पर रक्त उपलब्ध करवाते हैं।

 

*यह रहें उपस्थित*

समाज सेविका वेणु हरिवंश शर्मा, रक्तविर दिलीप पाटीदार बोदिना, अक्षांश मिश्रा, नागेश्वर पाटीदार, अरुण पटेल नगरा, पवन पाटीदार, जितेन पाटीदार, राहुल पाटीदार बोदिना, हर्षित महावर, आसिफ खान, दीपक पाटीदार अंबोदिया, दीपांशु शर्मा आदि मौजूद थे।