WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

भाभी की प्रताड़ना से परेशान होकर बुटीक संचालक ने दी थी जान

3
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

भाभी की प्रताड़ना से परेशान होकर बुटीक संचालक ने दी थी जान

भोपाल: बैरागढ़ इलाके में एक बुटीक संचालक ने अपनी भाभी की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी की थी। आरोपी महिला अपने देवर पर पैतृक मकान खाली करने के लिए दबाव बनाती थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बैरागढ़ निवासी मनोज रामनानी पुत्र भगवान रामनानी (45) बुटीक संचालक थे। बीती 28 अप्रैल 2025 को उन्होंने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। जांच में सामने आया कि मनोज की भाभी निर्मला उनका पैतृक मकान खाली करने के लिए दबाव बना रही थी। इतना ही नहीं उसने महिला थाने अपने पति और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था।

सवा साल तक चली जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया। अब पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है।