मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना जल्द लागू करने व नर्मदा कारीडोर बनाने की घोषणा की

2262

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना जल्द लागू करने व नर्मदा कारीडोर बनाने की घोषणा की               

जिला प्रतिनिधि चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

नर्मदापुरम। अभी तक लाड़ली लक्ष्मी योजना थी अब “लाड़ली बहना योजना” बनाई जाएगी। इनकम टैक्स नहीं भरने वाली सभी वर्ग की महिलाओं को सरकार एक हजार रुपये महीना देगी, उन्हें प्रतिवर्ष 12 हजार रु दिये जाएंगे। यह घोषणा अभी अभी नर्मदापुरम में गौरव दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने भाषण में की। उन्होंने,नर्मदापुरम में नर्मदा कारीडोर बनाने की घोषणा भी की।

IMG 20230128 WA0172

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अद्भुत दृश्य है आज। यहां सब कुछ अलौकिक लग रहा है। नर्मदा मैया की कृपा बरस रही है। उनकी दिव्यता, भव्यता, असीम प्रेम, स्नेह अद्भुत है।नर्मदा मैया को तो देखते ही मुक्ति मिल जाती है, पुण्य लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि नारी अगर सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा, परिवार सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा और प्रदेश सशक्त होगा तो देश सशक्त होगा।

IMG 20230128 WA0175

मुख्यमंत्री ने आज इस अवसर पर करोड़ों रुपये की लागत वाले कुछ विकास कार्यों का जल मंच से वर्चुअली भूमि पूजन और लोकार्पण किया। जिनमें प्रमुख रूप से 11 करोड़ 26 लाख की लागत से निर्मित नवीन आयुक्त नर्मदापुरम के भवन का लोकार्पण, 1 करोड़ 97 लाख की लागत से रामलीला मैदान के उन्नयन, 2 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं विभिन्न विकास कार्य तथा 5 करोड़ 53 लाख की लागत से बनने वाले नगर के आडिटोरियम का वर्चुअली भूमि पूजन किया।

WhatsApp Image 2023 01 28 at 11.00.05 PM

IMG 20230128 WA0174

इसके पूर्व स्वागत उद्बोधन में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. सीतासरन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री आज सभी जगह अकेले गए व यहां शक्ति स्वरूपा भाभी जी साधना सिंह के साथ जोड़े से मां नर्मदा की पूजन करने पधारे। नर्मदापुरम का सौभाग्य है कि हर साल इस पावन दिन हमें मुख्यमंत्री जी के सानिध्य का सौभाग्य सहज ही मिल जाता है। मैं आज उनसे कोई मांग नहीं कर रहा क्योंकि उन्होंने बीते समय से अब तक नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र व जिले को करीब 100 करोड़ से भी अधिक की विकास कार्यों की सौगात दे चुके हैं। सांसद उदय प्रताप सिंह ने भी अपने संक्षिप्त उद्बोधन में मुख्यमंत्री का आभार माना। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री नर्मदापुरम बृजेन्द्र प्रताप सिंह, स्थानीय विधायक नर्मदापुरम डा. सीताशरण शर्मा जी, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह , विधायक सिवनी मालवा प्रेमशंकर वर्मा , विधायक पिपरिया ठाकुर दास नागवंशी , जितेन्द्र लिटोरिया अध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग निगम, शिव चौबे अध्यक्ष सामान्य निर्धन आयोग, जिला भाजपा प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह,जिला भाजपा अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारौलिया, नगरपालिका अध्यक्ष नर्मदापुरम श्रीमती नीतू महेंद्र यादव सहित धर्माचार्य, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, पार्षद गण एवम क्षेत्रीय श्रद्धालु/नागरिक गण, प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी गण व मीडिया के साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।